Har ghar tiranga azadi ka amrit mahotsav एक भारतीय राष्ट्रीय अभियान है, जिसका एक मात्र उद्देश्य भारतीय तिरंगा को अपने घरों में लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस har ghar tiranga अभियान को azadi ke amrit mahotsave के रूप में भी जाना जाता है। इस अभियान के परिणामस्वरूप देशवासियों के बीच राष्ट्रीय एकता, प्रेम, भाईचारा, अभिमान और सामर्थ्य को बढ़ावा भी मिलेगा। हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के 75 वर्षों के समर्पण के साथ संयुक्त रूप से किया गया है। इस अभियान के द्वारा, भारतियों को समझाया जा रहा है कि तिरंगा भारतीय स्वतंत्रता और एकता का प्रतीक है और इसे अपने घरों में लगाकर वे अपनी राष्ट्रभक्ति को प्रदर्शित कर सकते हैं। Har ghar tiranga ka यह अभियान भारतीय समाज को एक साथ लाने और उन्हें उनके राष्ट्रीय प्रेम को जगाने का एक प्रयास है।
Har ghar tiranga ka यह अभियान azadi ka amrit mahotsav के रूप में जाना जा रहा है जिससे लोग अपनी राष्ट्रीय भावना को अपने घर में तिरंगा झंडा लगाकर प्रकट कर सकते हैं। इससे भारतीय भारत देश के लिए अपने प्रेम को प्रकट कर सकते हैं। इस अभियान से लोग तिरंगे की महत्ता और इसके उनके जीवन में महत्त्व को जोर शोर से साझा कर रहे हैं।

Need Of Har Ghar Tiranga Campaign:
वर्तमान भारतीय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने भारत देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर 22 जुलाई 2022 को har ghar tiranga campaign की नींव रखी है। यह राष्ट्रीय अभियान azadi ke amrit mahotsav के नाम से भी विख्यात है। इस अभियान की जरुरत समस्त भारतीयों को तिरंगे झंडे के नीचे एक करने के लिए भी है। फलस्वरूप भारत की एकता एवं अखंडता और मजबूत होगी, तथा देश प्रगति की ओर तेजी से अग्रसर भी होगा। राष्ट्रीय एकता की मजबूती के अलावा सम्पूर्ण भारत में प्रेम, तथा भाईचारे का भी संचार होगा, जो कि विभिन्न सम्प्रदायों, वैचारिक मतभेदों को पीछे छोड़कर सभी भारतीय समाज को एकसूत्र में पिरोने का भी काम करेगा।
Benefits Of The Campaign With Azadi Ka Amrit Mahotsav:
Azadi ka Amrit Mahotsav के अंतर्गत har ghar tiranga abhiyan के देश के हित में लाभ ही लाभ हैं। इनमें से कुछ इस तरह से हैं।
- Growth In National Unity: इस राष्ट्रीय अभियान से सभी भारतीयों को अनुभव होता है कि धर्म, जाति, वैचारिक मतभेदों से देश सर्वोपरि है, अतः सबको इन सब जीवन शैलियों से ऊपर उठकर तिरंगे का सम्मान करना चाहिए। इससे राष्ट्रीय एकता को बल मिलेगा, और वह मजबूत होगी।
- Feeling Of One’s Responsibility Towards The Country: जब लोग अपने घर पर सम्मानपूर्वक प्रेम से तिरंगा फहराते हैं तो उन्हें राष्ट्रीय एकता के साथ साथ भारत देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी एहसास होता है। यह राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूकता का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत करता है।
- Building good relations in society: समस्त देश के लोग जब जागरूक होंगे तो आम भारतीय जनमानस के बीच अच्छे relations development होंगे। जिसके परिणामस्वरूप रूढ़िवादी विचारों का अंत होगा, और भारत देश विकास के पथ पर भी अग्रसर होता जायेगा।
- Knowledge Of National Freedom: Azadi ke amrit mahotsav के प्रधानमंत्री जी के इस प्रयास से समाज में तिरंगा के इतिहास को जानने की जिज्ञासा जाग रही है, और जो भारत की आजादी से अनभिज्ञ थे, उनको history of national freedom के बारे में जानने के लिए बहुत कुछ मिल रहा है।
How To Celebrate Har Ghar Tiranga Abhiyan:
इस राष्ट्रव्यापी अभियान को मनाने के लिए आपको कही बाहर जाने की जरुरत नहीं है। आप अपने घर पर तिरंगा फहराकर, और अपनी राष्ट्रध्वज के साथ सेल्फी लेकर www.harghartiranga.com पर अपलोड करके azadi ke amrit mahotsav में शामिल हो सकते हैं। मोदी जी ने ट्वीट किया था कि भारत का राष्ट्रीय झंडा ‘तिरंगा’ राष्ट्रीय एकता और आजादी का प्रतीक है, अतः प्रत्येक भारतीय को इससे जुड़कर हर घर तिरंगा समारोह को मजबूत बनाना चाहिए।
Conclusion:
Har ghar tiranga अभियान से पता चलता है कि हर भारतीय के सीने में अपार देशभक्ति कूट कूटकर भरी हुई है। वह सारे बंधन तोड़कर देश के लिए जीना मरना चाहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत अथवा तिरंगे ध्वज का सम्मान सर्वोपरि है। बस जरुरत है तो इस सम्मान को हमेशा ध्यान में रखने की, और आत्मसात करने की। Azadi ka amrit mahotsav कहे जाने वाले इस कैंपेन ने एक उत्प्रेरक की तरह कार्य किया है, तथा देशवासियों में राष्ट्रीय एकता की लौ को जलाने में मदद की है।